उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: नैनीताल रोड पर देर रात भीषण सड़क हादसा! गहरी खाई में गिरा टेंपो ट्रैवलर, दो की मौत.. 15 घायल..

हल्द्वानी: उत्तराखंड के नैनीताल में शनिवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां पर्यटकों से भरा हुआ एक टेंपो ट्रैवलर संख्या T0825CH5768B अचानक से गहरी खाई में जा गिरा। जिससे ड्राइवर समेत एक पर्यटक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 15 पर्यटक घायल हो गए।

पर्यटक दिल्ली के बदरपुर इलाके के रहने वाले थे। जो नैनीताल की कैंची धाम घूमने के लिए आए थे। कैंची घाम से लौट रहा पर्यटकों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर शनिवार देर रात करीब साढ़े बारह बारह बजे बजे हादसे ह का शिकार हो गया। ज्योलीकोट के समीप दो गांव क्षेत्र में मटियाली बैंड के पास वाहन अनियंत्रित होकर करीब 60 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। वाहन में चालक समेत दिल्ली के 17 लोग सवार थे।

जानकारी के अनुसार दिल्ली के बदरपुर निवासी 15 पर्यटकों का दल बाबा नीब करौरी के दर्शन के लिए कैंची धाम आया हुआ था। दर्शन के बाद शनिवार देर रात पर्यटक टेंपो ट्रैवलर से दिल्ली लौट रहे थे। करीब 12.30 बजे हटने से वाहन खाई में जा गिरा। ज्योलीकोट के पास वाहन से नियंत्रण सूचना पर ज्योलीकोट चौकी इंचार्ज श्याम सिंह बोरा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से करीब दो घंटे तक रेस्क्यू अभियान चलाकर सभी घायलों को खाई से निकाला गया। घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी लाया गया। जहां रोहतक हरियाणा निवासी वाहन चालक सोनू सिंह और पर्यटक गौरव बंसल को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घायलों का विवरण निम्न है

1-अंशिका उम्र 21 वर्ष पुत्री अनिल अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली
2-सोनिया उम्र 32 वर्ष पत्नी अजय अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली
3-सुशांत उम्र 8 वर्ष निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली
4-दिशा उम्र 5 वर्ष निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली
5-निकिता उम्र 20 वर्ष पुत्री सुदेश अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली
6-श्वेता उम्र 25 वर्ष पत्नी विजय अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली
7-पूर्वा उम्र 8 माह निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली
8-यशी उम्र 2 वर्ष पुत्री अनु अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली
9-अजय अग्रवाल उम्र 34 वर्ष पुत्र रमेश अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली
10-अनु अग्रवाल पुत्र सुदेश अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली
11-शिल्पी अग्रवाल उम्र 28 वर्ष पत्नी अनु अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली
12-हेमंत अग्रवाल पुत्र सुदेश अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली
13-श्रुति अग्रवाल उम्र 28 वर्ष पत्नी हेमंत अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली
14-वंश अग्रवाल पुत्र अनिल अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली
15-विजय अग्रवाल उम्र 30 वर्ष पुत्र रमेश अग्रवाल निवासी थाना बदरपुर नई दिल्ली

SSP नैनीताल पहुंचे अस्पताल, जाना घायलों का हाल-चाल। वहीं घटना की सूचना पर एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. देर रात अस्पताल पहुंचे तथा घायलों का हाल-चाल जाना। एसएसपी ने चिकित्सकों से उपचार संबंधी जानकारी ली एवं घायलों व परिजनों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad