उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: रात में पति ने की नई नवेली पत्नी की हत्या! फैली सनसनी..

पिथौरागढ़- देवभूमि उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां पति ने पत्नी की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ जिले में झूलाघाट के गांव कानड़ी में मंगलवार देर रात एक पति ने पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। मृतका की पहचान नेपाल निवासी 23 वर्षीय कमला चंद के रूप में हुई है। बताया जा रहा की मृतक महिला की कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी।

पुलिस के अनुसार, देर रात कानड़ी गांव में महिला की हत्या की सूचना मिली। मौके पर पहुंच कर एक घर के कमरे में महिला का शव खून से लथपथ मिला।

जांच में आस-पास के लोगों ने बताया कि महिला और उसके पति के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपी ने रात करीब 9 बजे हत्या की घटना को अंजाम दिया।

इधर, सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने बताया कि आरोपी ने महिला की गर्दन पर धारदार हथियार से वार किए। उसने वारदात को क्यों अंजाम दिया, इसकी जांच की जा रही है। वहीं मृतका के परिवार के नैनीताल में रहने की सूचना मिली है, उनको जानकारी दे दी है।

वहीं थाना झूलाघाट प्रभारी दिनेश चंद्र विष्ट ने बताया कि नेपाल के जरगांव की महिला की शादी कानड़ी गांव में हुई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad