उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: कार में मिली युवक की लाश की हुई पहचान!

हल्द्वानी- बीती 22 जुलाई को टीपी नगर क्षेत्र में एक कार में युवक शव मिला था। जांच के बाद युवक की शिनाख्त हो गई है। जिसके बादपुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

बता दें कि बीते दो दिन पहले कबाड़ हुई कार में युवक का शव मिला था। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई। वहीं अब मृतक युवक की पहचान अल्मोड़ा निवासी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार 22 जुलाई को ट्रांसपोर्टनगर में पानी की टंकी के नीचे कबाड़ हुई कार के अंदर एक युवक का शव मिला। गुरुवार को मृतक की शिनाख्त अल्मोड़ा के ग्राम पोखरधार, पोस्ट शीतलाखेत निवासी 35 वर्षीय अनिल कुमार पुत्र पनीराम के रूप में हुई।

बताया कि अनिल पिछले 10-12 सालों से ट्रांसपोर्टनगर में पल्लेदारी का काम करता था। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले उसकी तबीयत बिगड़ी थी। अस्पताल में उपचार के बाद वह स्वस्थ था। दो दिन पहले उसकी संदिग्ध अवस्था में लाश मिली।

पुलिस ने मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शव की शिनाख्त के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। शरीर पर किसी प्रकार के चोट के निशान भी नहीं हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad