उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: जंगल में मिली युवक की लाश की हुई पहचान! हाथ पर बने टैटू से..

हल्द्वानी- बीती 18 जुलाई को ओपन यूनिवर्सिटी के पास जीतपुर नेगी के जंगल में एक युवक का सड़ा गला शव मिला था। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और शिनाख्त में जुट गई। वहीं अब मृतक युवक की पहचान कर ली गई है।

पुलिस के अनुसार, मॉर्चरी पहुंचे एक व्यक्ति ने शव के हाथ पर बने टैटू से उसकी पहचान अपने साले के रूप में की। शव जंगल में एक पेड़ के सहारे घुटने के बल जमीन पर टिका मिला था। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता लगेगा। हालांकि आत्महत्या की संभावनाएं ज्यादा मानी जा रही हैं।

बीती 18 जुलाई शुक्रवार को जब पुलिस ओपन यूनिवर्सिटी के पास जीतपुर नेगी के जंगल में पहुंची तो तलाशी में सिर्फ मृतक के पास से एक तंबाकू रखने वाली डिब्बी मिली थी। पुलिस ने पहचान के लिए शव को मॉर्चरी में रख दिया था। जिसके बाद पुलिस ने अपने स्तर से शव की पहचान के प्रयास शुरू किए।

मंगलवार को कत्था फैक्ट्री निवासी एक व्यक्ति मोर्चरी पहुंचा। उसने मृतक के हाथ में दीपक नाम गुदा देखा। जिसके बाद उसे वह कपड़े दिखाए गए, जो मरने से पहले उसने पहने थे। इस पर पोस्टमार्टम पहुंचे व्यक्ति ने उसकी शिनाख्त अपने साले के रूप में की और बताया मृतक कत्था फैक्ट्री निवासी दीपक पुत्र दीवान सिंह है।

दीपक टीपीनगर चौकी क्षेत्र में एक कार शोरूम में धुलाई का काम करता था। बीते रविवार से वह शोरूम नहीं पहुंचा था। कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad