उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

नैनीताल आ रहे हैं तो इन झीलों पर जरूर घूमे! पर्यटकों की पहली पसंद हैं ये पांच झीलें

गर्मियों की छुट्टी में उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल की वादियों में लाखों की संख्या में पर्यटक घूमने के लिए पहुंचते हैं। लेकिन आज हम आपको नैनीझील के अलावा नैनीताल के आसपास ऐसी पांच झीलों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपके ट्रिप को यादगार बना देगी। साथी इन झीलों में आपको दोबारा लौट कर बार-बार आने का मन करेगा। यही वजह है कि नैनीताल पर्यटकों की पहली पसंद है।

खुर्पाताल

नैनीताल से लगभग 12 किमी की दूरी पर स्थित खूबसूरत पहाड़ियों से घिरा खुर्पाताल एक लोकप्रिय पर्यटक स्थल है। इस झील को रंग बदलने वाली झील के नाम से भी जाना जाता है। जो साल में कई बार अपने पानी का रंग बदलती रहती है। बेहद खूबसूरत इस झील के किनारे आप सुंदर नजारों के बीच फोटो और वीडियो बनाकर अपनी ट्रिप को यादगारबना सकते हैं।

भीमताल

नैनीताल जिला मुख्यालय से लगभग 22 किमी की दूरी पर स्थित भीमताल अपनी खूबसूरत झील के लिए जाना जाता है। झील के बीचों बीच टापू पर बना मछलीघर बेहद ही खूबसूरत है। जहां नाव के द्वारा आया जा सकता है। यहां के खूबसूरत नजारे आपका दिल छू जाएंगे।

सातताल

नैनीताल से लगभग 23 किमी की दूरी तथा भीमताल से किमी दूरी पर स्थित सातताल एक अनोखा व अविस्मरणीय स्थान है। घने जंगलों के बीच 7 झीलों का समूह इस स्थान को और भी अधिक खूबसूरत बनाता है। यहां कयाकिंग , वाटर जंपिंग के साथ कई तहर की वाटर एक्टिविटी आकर्षण का केंद्र है। आप इन एक्टिविटी का आनंद लेते हुए रील शूट कर सकते हैं। साथ ही आप प्रकृति के सुंदर नजारों के बीच फोटो खिंचवाकर अपने इंस्टाग्राम पोस्ट को अपडेट कर सकते हैं।

नौकुचियाताल

सरोवर नगरी नैनीताल से 28 किमी की दूरी पर प्रकृति की गोद में बसा नौकुचियाताल स्थित है। नौकुचियाताल कुमाऊं की सबसे गहरी झील होने के साथ ही अपने सुंदर नजारों के साथ ही साथ यहां के एडवेंचर स्पोर्ट्स के लिए प्रसिद्ध है। इसके साथ ही यहां आप कश्मीर की डल झील में चलने वाली शिकारा बोट की सवारी का मजा भी ले सकते हैं।

सरिताताल

नैनीताल से लगभग 8 किमी की दूरी पर नैनीताल कालाढूंगी राजमार्ग में बेहद सुंदर प्राकृतिक झील स्थित है। यह झील सरिताताल नाम से जानी जाती है। बेहद सुंदर इस झील का पानी सर्दियों में सड़ जाता है जिस वजह से इस झील को सरियाताल के नाम से भी जाना जाता है। कैमल्स बैक की पहाड़ी की तलहटी में स्थित इस झील में कैमल्स बैक की पहाड़ी से आने वाला जल स्रोत पानी की आपूर्ति करता है। हरे भरे पहाड़ों की गोद में स्थित बेहद सुंदर सरिताताल झील रील्स और फोटोग्राफी के शौकीन लोगों के लिए एक बेहतरीन जगह है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad