उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: बनभूलपुरा लाइन नंबर 8 में पकड़ी अवैध गैस रिफिलिंग! आरोपी फरार..

हल्द्वानी- बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के लाइन नंबर 8 में मंगलवार को अवैध गैस रिफिलिंग पकड़ी गई है। प्रशासन की टीम ने मौके पर एक ऑटो को अवैध रूप से गैस भरते हुए रंगे हाथों दबोच लिया। वहीं मौका पाकर गैस रिफिलिंग कर रहा युवक फरार हो गया। आरोपी की पहचान रेहान निवासी बनभूलपुरा के रूप में हुई है।

मामले की जानकारी देते हुए जिला पूर्ति अधिकारी मनोज वर्मन ने बताया कि शहर में कई स्थानों पर अवैध गैस रिफिलिंग की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर विभाग द्वारा एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि यह अभियान सिर्फ एक शुरुआत है। ऐसे मामलों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके और गैस से जुड़े किसी भी संभावित हादसे को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। साथ ही गैस की अवैध रिफिलिंग पर कार्रवाई जारी रहेगी।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad