उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: घरेलू कलह में दो महिलाओं ने उठाया खौफनाक कदम! परिजनों का रो-रोकर…

हल्द्वानी- घरेलू कलह के कारण दो महिलाओं ने खौफनाक कदम उठा लिया। जिसके चलते दोनों महिलाओं की मौत हो गई। वहीं महिलाओं की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पहली घटना के अनुसार, हल्द्वानी के मोटहल्दू क्षेत्र में रोटी बनाने को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया। जिसके बाद पत्नी ने फांसी लगाकर जान दे दी। मोटाहल्दू निवासी महेंद्र ने बताया कि पत्नी 35 वर्षीय रिंकी से पांच साल पहले शादी हुई थी शनिवार की रात पत्नी ने रोटी बनाने को मना कर दिया था।

इसी बात को लेकर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। जिसके बाद पत्नी गुस्से में कमरे के अंदर चली गई। कुछ देर बाद कमरे में गए तो अंदर पत्नी फंदे पर लटकी थी। उसे फंदे से उतारकर अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। इधर, मेडिकल चौकी इंचार्ज भूपेंद्र मेहता ने बताया कि शव का पंचनामा मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में भरा गया। देर शाम शव का पोस्टमार्टम किया गया। जिसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

वहीं दूसरी घटना के अनुसार, कालाढूंगी थाना क्षेत्र के नलनी (मंगोली) निवासी टीकम अधिकारी ने बताया कि 20 साल पहले उसकी बहन भावना नगरकोटी की शादी कप्तानगंज कोटाबाग निवासी संतोष सिंह पुत्र रामसिंह से हुई थी। संतोष और उसका बड़ा भाई विशन सिंह आए दिन भावना के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट करते थे। बीती 13 जून की शाम भी संतोष ने भावना के साथ मारपीट की।

जिसके बाद 14 जून की शाम करीब 4 बजे विशन सिंह ने को उसकी मौसी ने फोन करके बताया कि भावना ने जहर खा लिया है। उसे अस्पताल ले गए हैं। सुशीला तिवारी अस्पताल में भावना की मौत हो गई। भाई ने आरोप लगाया कि जीजा संतोष और विशन सिंह ने खाने में जहर देकर उसकी बहन को मार डाला। एसओ विजय मेहता ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
2
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad