उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी में बहू ने ससुर पर लगाया अश्लील हरकत का आरोप! मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी- एक महिला ने ससुर पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पति भी पिता का साथ देता था। पुलिस ने पति व ससुर दोनों के विरुद्ध छेड़छाड़ की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है।

जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसका विवाह दिसंबर 2021 को वार्ड नंबर छह पौड़ी चुंगी श्रीनगर और हाल हल्द्वानी निवासी युवक से हुआ था। शादी के बाद पति महिला को अपने कार्यस्थल रामनगर ले गया। आरोप है कि ससुर उसके साथ कई बार छेड़छाड़ कर चुका है।

पति को मामले की जानकारी देने पर उसने घर से निकाल दिया। तब से वह मायके में रह रही है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad