उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरमठ-मंदिर

केदारनाथ धाम में DJ बजाकर नाच गाना युवकों को पड़ा भारी! पवित्रता भंग करने पर मुकदमा दर्ज..

रुद्रप्रयाग जिला पुलिस ने केदारनाथ धाम मे नाच गाना करके पवित्रता भंग करने वाले युवकों पर मुकदमा दर्ज किया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वहीं यह वायरल वीडियो कपाट खुलने के पूर्व की है बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार बीते दिनों से सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ युवक केदारनाथ मन्दिर के पीछे के हिस्से में DJ बजाकर नाचने सहित हो-हल्ला कर रहे हैं। इस वायरल वीडियो की के सम्बन्ध में आस-पास पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि यह वीडियो कपाट खुले के बाद का नहीं है।

इस प्रकरण में वादी गिरीश देवली, प्रभारी अधिकारी बी.के.टी.सी. हाल केदारनाथ धाम द्वारा कोतवाली सोनप्रयाग पर दी गयी तहरीर के आधार पर मु.अ.सं. 08/2025 धारा 298 भारतीय न्याय संहिता (धार्मिक व पूजा स्थल को अपवित्र करना) सम्बन्धी अभियोग इन अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया है। अभियोग की विवेचना प्रचलित है।

कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म के माध्यम से असामाजिक तत्वों का चिन्हीकरण किया गया है और उनके खिलाफ नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

रुद्रप्रयाग जिला पुलिस की आम जनमानस से अपील है कि वायरल वीडियो केदारनाथ धाम की पवित्रता से जुड़ा है, कृपया इस वीडियो को प्रचारित-प्रसारित न करें।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad