उत्तराखण्डपर्यटन-मौसमबड़ी-खबरवीडियो

नैनीताल में कैप्टन Cool धोनी को फैंस ने धेरा खिचवाई सेल्फी, धोनी बोले- अब जाने दो.. देखें वीडियो…

नैनीताल– इंडिया टीम के पूर्व कैप्टन Cool महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों उत्तराखंड के नैनीताल में आए हुए है। कैप्टन कूल को नैनीताल की मॉल रोड से गुजरता देख फैंस की भीड़ लग गई। धोनी को जब उनके फैंस ने घेर लिया तो उन्होंने ऑटोग्राफ देने के साथ फोटो खिंचाई.. बाद में कहा प्लीस अब जाने दो…

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से धोनी उत्तराखंड के कुमाऊं दौरे पर हैं। वह दिल्ली से पंतनगर एयरपोर्ट में लैंड होने के बाद, धोनी कैंचीं धाम आश्रम गए और भीड़ ज्यादा देख लौटकर नैनीताल के आर्मी गेस्ट हाऊस में वापस आ गए।

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी दूसरे दिन नैनीताल से अल्मोड़ा स्थित जैंती के अपने गांव ल्वाली गए और वहां अपने ईष्ट देवताओं की पूजा अर्चना की। साथ ही धोनी ने गांव वाले के साथ सेल्फी भी खचबाई और बुजुर्गों से आशीर्वाद भी लिया।

धोनी जब भवाली होते हुए अपनी ऑडी कार से नैनीताल पहुंचे, तो फैंस ने उन्हें देखते ही सेल्फी और ऑटोग्राफ लेने के लिए घेर लिया। धोनी यहां अपनी पत्नी साक्षी का 19 नवंबर को जन्मदिन मनाने के लिए पहुंचे है। 20 नवंबर को उनका दिल्ली जाने का टिकट पंतनगर एयरपोर्ट पर बुक है। धोनी अपने फैंस को कम ही नजर आ रहे हैं।

यह देखिए वीडियो…

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad