उत्तराखण्डबड़ी-खबरराजनीति

तीन राज्यों में बीजेपी की शानदार जीत, पीएम बोले, ये जीत हर व्यक्ति की जीत…

पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में से तीन राज्यों में बीजेपी को शानदार जीत मिली है। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि उनको पहले से ही ऐसे नतीजे की उम्मीद थी। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भी देश की जनता कांग्रेस को सबक सिखाएगी। वसुंधरा राजे ने कहा आज की जीत बीजेपी कार्यकर्ताओं की जीत है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत शाम को अपना इस्तीफा दे दिया है। बीजेपी की तीन राज्यों में जीत के बाद उत्तराखंड और अन्य राज्यों में जश्न का माहौल है। बीजेपी के महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि चुनाव का परिणाम साफ बता रहा है कुशासन की हार हुई है। तीन राज्यों में बीजेपी को मिली शानदार जीत के बाद 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी का जोश हाई है।

वहीं अपने संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा, आज हर गरीब कह रहा है- वो खुद जीता है। आज हर वंचित के मन में भावना है- वो खुद जीता है। आज हर किसान यही सोच रहा है- वो खुद जीता है। आज हर आदिवासी भाई-बहन ये सोचकर खुश है कि वो खुद जीता है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad