उत्तराखण्डबड़ी-खबरवीडियोहल्द्वानी

कुमाऊंनी महिलाओं ने इस अनोखे अंदाज़ में किया भगवान श्रीराम का स्वागत.. देखिए वीडियो…

हल्द्वानी- अयोध्या में रामलला विराजमान हो चुके हैं। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बाद शानदार तस्वीरें उत्तराखंड की हल्द्वानी से सामने आई हैं। यहां राम भक्त बेहद खुश और उत्साहित नजर आ रहे हैं। कुमांऊ के मुख्यद्वार कहे जाने वाले हल्द्वानी भी इस समय पूरा राममय हो चुका है।

यहां कुमांऊ की पारंपरिक वेशभूषा में सैकड़ों महिलाओं ने रंगावाली पिछौड़ा पहन श्रीराम का स्वागत किया। महिलाएं झोड़ा, चाचरी की धुन पर झूमती महिलाएं राम भक्ति में डूबी नजर आई। महिलाओं ने कुमाऊनी भाषा में शगुन आख़र यानी शुभ मंगल गीत भी गाये। वहीं इस दौरान कुछ पुरुष भी हुड़के की थाप के साथ मस्त दिखे।

इस मौके पर महिलाओं ने कहा कि यह बहुत ही सौभाग्य की बात है कि हम और हमारे आने वाली पीढ़ी श्रीराम भगवान का स्वागत कर रहे हैं और उनको अयोध्या में विराजमान होते देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे बड़ा रामराज्य और क्या होगा कि लगभग 500 साल बाद रामलला अपने मंदिर में विराजमान हो रहे हैं। पूरा देश इस समय जश्न मना रहा है।

यह देखिए वीडियो…

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad