Uncategorizedउत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शैलेश कुमार ने दी जानकारी, 2 घंटे के बाद फिर नैनीताल सड़क पर यातायात सुचारू

लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण नैनीताल भेड़ियापखान के पास मलवा आने से सड़क बंद हो गई थीं, लेकिन जिला प्रशासन भी लगातार अलर्ट मोड पर कार्य कर रहा है। नैनीताल जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शैलेश कुमार ने जानकारी दी और बताया कि 2 घंटे के बाद नैनीताल सड़क पर फिर से यातायात सुचारु कर दिया गया है। भारी बारिश के चलते मलवा आने से गाड़ियों की लंबी कतार लग गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि आपदा प्रबंधन की टीम लगातार 24 घंटे अलर्ट है और जहां-जहां भी सड़क बंद होने की खबर मिल रही है उनको तुरंत जेसीबी द्वारा खोलने का तुरंत काम किया जा रहा है।

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शैलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मानसून सीजन में अगर आप पहाड़ की यात्रा पर हैं तो जरा संभलकर चलें, क्योंकि कई पहाड़ियों पर छोटे-बड़े बोल्डर अटके हैं जो कभी भी जानलेवा साबित हो सकते हैं। पिछले वर्षों के दौरान बरसाती सीजन में अलग-अलग सड़कों में बोल्डर गिरने से कई बड़े हादसे हो चुके हैं। बारिश पहाड़ के रास्तों पर भी पत्थरों की बरसात होने लगती है।

यहां गिरते हैं बोल्डर

1- भीमताल-रानीबाग रोड पर गुलाबघाटी, सलड़ी और बोहराकून

2- भीमताल-भवाली रोड पर फरसौली के समीप

3- नैनीताल-हल्द्वानी रोड पर भेड़िया पखान, दोगांव के पास, आमपड़ाव, नैनागांव, बल्दियाखान व हनुमानगढ़ी

4- नैनीताल-कालाढ़ूंगी रोड पर घटगड़ के पास, नारायण नगर व बारापत्थर क्षेत्र

5- भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग में पाडली, रातीघाट, दोपाखी, भोर्या बैंड, लोहाली की पहाड़ी, जौरासी व काकड़ीघाट।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad