उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आया मासूम छात्र! गंभीर घायल..

हल्द्वानी- एक दर्दनाक सड़क हादसा में अपनी मां के साथ स्कूल जा रहा मासूम बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में बच्चे को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल कर आरोपी की तलाश कर दी है।

पुलिस के अनुसार, एक मां अपने बच्चों को स्कूल छोड़ने जा रही थी और तभी एक तेज रफ्तार बाइक सवार ने बच्चे को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। वहीं आरोपी बाइक सवार बाइक लेकर फरार हो गया।

बताया जा रहा है कि घटना शनिवार सुबह करीब सुबह 7 बजे की है। यहां शीशमहल निवासी कक्षा एक का छात्र दिव्यांश अपनी मां के साथ स्कूल जा रहा था। जैसे ही स्कूल के सामने दिव्यांश अपनी मां के साथ सड़क पार कर रहा था। तभी अचानक हल्द्वानी से काठगोदाम की ओर जा रहे बाइक सवार ने दिव्यांश को अपनी चपेट में ले लिया। मां का हाथ पकड़ कर चल रहा दिव्यांश बाइक की चपेट में आने से दूर जा गिरा और लहूलुहान हो गया।

जिसके बाद फौरन ही मासूम को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां गंभीर हालत में बच्चे का सीसीयू में उपचार जारी है।

इधर, काठगोदाम थानाध्यक्ष पंकज जोशी ने बताया कि घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। बाइक सवार की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad