उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

ऐसा दिखता है रिश्वतखोर आबकारी अधिकारी मिश्रा!

उधम सिंह नगर- पुलिस उपाधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी नैनीताल अनिल सिंह मनराल के पर्यवेक्षण में शिकायतकर्ता की शिकायत पर जिला आबकारी अधिकारी, ऊधमसिंहनगर अशोक कुमार मिश्रा को निवासी- जी-8 प्रकाश सिटी, काशीपुर जनपद ऊधम सिंह नगर को शिकायतकर्ता से 70,000/- रूपये रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।

शिकायतकर्ता ने विजिलेंस में शिकायत की थी कि उसकी देशी मदिरा की दुकान खटीमा में है, जो वर्ष 2023-24 में आवंटित हुई थी। जिसे पुनः वर्ष 2024-25 में नवीनीकरण करा लिया गया। वर्ष 2023-24 में शिकायतकर्ता द्वारा सम्पूर्ण अधिभार जमा करा दिया गया था। पिछले वर्ष में जमा अधिभार का 10,21,417 रूपये का माल शिकायतकर्ता नहीं ले पाया था, जो वो अब लेना चाहता है। जिस पर जिला आबकारी अधिकारी अशोक कुमार मिश्रा द्वारा अधिभार के 10 प्रतिशत के हिसाब से रिश्वत की मांग की जा रही है। वह रिश्वत नहीं देना चाहता है। आरोपी के खिलाफ कार्यवाही चाहता है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रुद्रपुर व गुलरभोज में किया करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास..

उक्त शिकायत पर पुलिस उपाधीक्षक अनिल सिंह मनराल द्वारा शिकायतकर्ता के शिकायती प्रार्थना पत्र की जांच कराने पर तथ्य सही पाये जाने पर अपने पर्यवेक्षण में निरीक्षक विनोद कुमार यादव के नेतृत्व में ट्रैप टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए मंगलवार को ट्रैप टीम द्वारा जिला आबकारी अधिकारी, ऊधमसिंहनगर अशोक कुमार मिश्रा निवासी जी-8 प्रकाश सिटी, काशीपुर जनपद ऊधमसिंहनगर को शिकायतकर्ता से 70,000/- (सत्तर हजार रूपये) रूपये रिश्वत लेते हुये उनके कार्यालय से रंगे हाथो गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त से पूछताछ जारी है। उक्त प्रकरण में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर अनुसंधान किया जायेगा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रुद्रपुर व गुलरभोज में किया करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास..
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad