उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

दस हजार की रिश्वत लेते हुए जेई गिरफ्तार

हल्द्वानी- विजिलेंस की टीम ने मनरेगा के तहत किए कार्यों के बदले रिश्वत मांग रहे जेई को गिरफ्तार किया है। बता दें कि कार्यों के पैसें आंवटित करने की एम.बी. बनाने के लिए काशीपुर ब्लॉक के जे.ई. फईम अहमद सैफी, द्वारा 10,000/- रूपये रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायतकर्ता रिश्वत नहीं देना चाहता था, तथा भ्रष्ट कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही चाहता था।

जिसके बाद विजिलेंस हल्द्वानी द्वारा गोपनीय जाँच किये जाने पर आरोप सही पाये जाने पर तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया, टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए आज शुक्रवार को काशीपुर ब्लॉक के जेई फईम अहमद सैफी, पुत्र रईश अहमद निवासी बाजपुर थाना बाजपुर जिला उधमसिंह नगर को शिकायतकर्ता से 10.000/- रूपये (दस हजार रूपये) की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों ब्लॉक कार्यालय काशीपुर में गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्त से पूँछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रुद्रपुर व गुलरभोज में किया करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास..

निदेशक विजिलेंस डॉ. बी. मुरूगेसन द्वारा ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी।

सतर्कता अधिष्ठान के टोल-फ्री हैल्पलाईन न0 1064 एवं Whatsapp हैल्पलाईन नं. 9456592300 पर 24×7 सम्पर्क कर भ्रष्टाचार के विरूद्ध अभियान में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान दें।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: मंत्री राम सिंह कैड़ा ने रुद्रपुर व गुलरभोज में किया करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास..
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad