क्राइमदेशबड़ी-खबर

कलयुगी मां! प्रेमी से करवाया मासूम बच्ची का…

Ad

आजकल रिश्तों के कत्ल की कई सारी वारदातें सामने आ रही है। जो बेहद डरने वाली है, कहीं पत्नी किसी की प्रेमिका बनकर हत्या को अंजाम दे रही है.. तो कहीं मां अपने बच्चों की हत्या कर दे रही है। लेकिन इस सबके बीच पंजाब से एक बेहद ही शर्मनाक घटना सामने आई है। वह भी एक मासूम बच्ची की कलयुगी मां की शर्मनाक करतूत सामने आई है।

पंजाब के मोहाली में एक महिला ने मां शब्द को शर्मसार कर दिया। उसने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी ही तीन साल की मासूम से अश्लील हरकतें की। प्रेमी से बच्ची के साथ दुराचार कराया और फिर भी मन नहीं भरा तो उसका वीडियो बना लिया।

जिसके बाद अब पति की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ के लिए दो दिन के रिमांड पर लिया है। मजिस्ट्रेट के सामने बच्ची ने सिर हिलाकर अपने साथ हुए जघन्य अपराध की हामी भरी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: ट्रंचिंग ग्राउंड से अब गायब होगा कूड़े का पहाड़! मेयर और नगर आयुक्त ने लिगेसी वेस्टेज प्लांट...

बच्ची के पिता बिजनसमैन हैं, जो अक्सर काम के सिलसिले में विदेश जाते रहते हैं। उन्होंने बताया कि लगभग एक साल पहले उनकी पत्नी का मानसा के तीस वर्षीय रणजीत सिंह के साथ अवैध संबंध बन गए।

बीते 14 फरवरी को उन्होंने दोनों को होटल के एक कमरे में रंगरलियां मनाते पकड़ा था। होटल भी आरोपित के किसी रिश्तेदार का है। फरवरी में ही वह काम के सिलसिले में विदेश गए थे तब आरोपित लगभग पांच दिन तक उनके घर पर ही रुका था।

पिछले हफ्ते भी वह पांच दिन के लिए घर से बाहर थे। लौटे तो शक होने पर पत्नी का फोन चेक किया तो बेटी का अश्लील वीडियो मिला। पता चला कि महिला अपने प्रेमी से बच्ची से दुराचार कराती थी और खुद उसका वीडियो बनाती थी। दोनों बच्ची के सामने हमबिस्तर होते थे। इतने से भी मन नहीं भरता था तो दोनों बच्ची को गलत तरीके से छूते थे।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: 10वीं की छात्रा से गैंगरेप!
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
2