उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

काठगोदाम-नैनीताल हाइवे अब बनेगा 2 लेन, 7231 हरे पेड़ों पर चलेगी आरी

काठगोदाम-नैनीताल हाईवे का चौड़ीकरण होना है और जिसके लिए 7236 पेड़ को काटा जाएगा। काठगोदाम नैनीताल हाईवे अब टू लेन बनने जा रहा है। हाईवे को 12 मीटर तक चौड़ा किया जाएगा। साथ ही सड़क की जद में आ रही बिजली और पानी की लाइनों को हटाने में आने वाले खर्च का प्रस्ताव तैयार करने के लिए उर्जा निगम और जल संस्थान को भी पत्र लिखा है।

पर्यटक नगरी होने से हर साल लाखों लोग देश के हर हिस्से से नैनीताल पहुंचते हैं। सड़क की चौड़ाई कम होने से पर्यटन सीजन में यहां अक्सर जाम की समस्या रहती है। मई और जून में तो कई किलोमीटर का जाम आम बात होती है। इसे देखते हुए एनएचएआई ने काठगोदाम से नैनीताल तक सड़क को 12 मीटर तक चौड़ा कर टू लेन बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद जयपुर की कंपनी को सर्वे का काम दिया गया।

सड़क के चौड़ीकरण में दशकों पुराने पेड़ भी कटेंगे

सड़क के चौड़ीकरण के लिए बांज, सुरई, मोरपंखी, पांगर, देवदार, कुकाट और काफल के पेड़ों को काटा जाएगा। पर्यावरण में सहायक इन प्रजाति के पेड़ों को आकार लेने में 20 से 25 साल का समय लग जाता है। साथ ही नैनीताल आने वाले पर्यटकों को इन प्रजातियों से बना जंगल आकर्षित भी करता रहा है।

दोनों तरफ बनाई जाएंगी सोल्डर लाइन

हाईवे के टू लेन बनने पर दोनों तरफ एक-एक मीटर की सोल्डर लाइन बनाई जाएगी। सफर के दौरान वाहन चालकों के पार्किंग और पैदल चलने वाले लोगों द्वारा इसका इस्तेमाल किया जाएगा।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad