उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरमठ-मंदिर

केदारनाथ दर्शन कर लौट रहे चार तीर्थयात्रियों की भूस्खलन की चपेट में आने से मौत

रुद्रप्रयाग- केदारनाथ के दर्शन कर लौट रहे तीर्थयात्री केदारनाथ मार्ग पर सोनप्रयाग के पास सोमवार शाम भूस्खलन के दौरान चार यात्री मलबे की चपेट में आ गए। इसमें मध्य प्रदेश के एक यात्री की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह यात्री केदारनाथ से दर्शन कर लौट रहे थे। मलबे में कुछ और लोगों के भी दबने की आशंका है।

जानकारी के मुताबिक, केदारघाटी में सोमवार को भारी बारिश हुई। शाम करीब 7 बजकर 30 मिनट पर सोनप्रयाग से करीब आधा किलोमीटर आगे गौरीकुंड की ओर भूस्खलन हो गया। इस दौरान वहां से पैदल गुजर रहे तीर्थयात्री पहाड़ी से आए मलबे के नीचे दब गए।

सूचना पर एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोगों ने मलबा हटाकर चार यात्रियों को बाहर निकाला। हादसे में गोपाल पुत्र भक्तराम निवासी जीजोड़ा, राजोद, जिला धार (मध्य प्रदेश) की मौके पर मौत हो गई। जबकि उनके भाई छगनलाल के अलावा 30 वर्षीय मनप्रीत सिंह पुत्र कश्मीर सिंह वेस्टव गांव और 60 वर्षीय जीवछ तिवारी पुत्र रामचरित्र निवासी धनुसा, नेपाल घायल हो गए।

घायलों को गुप्तकाशी अस्तपाल में उपचार के लिए भेजा गया है। इलाज के दौरान अन्य तीन यात्रियों की भी मौत हो गई।

वहीं इस क्षेत्र में बारिश के चलते लगातार पहाड़ी से पत्थर गिर रहे है, रेस्क्यू टीम लगातर इस पूरे क्षेत्र में अभियान जारी रखा हुआ है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad