उत्तराखण्डदेशबड़ी-खबर

आतंकी हमले में उत्तराखंड का लाल शहीद

जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में आतंकियों ने सेना के दो वहनों पर घात लगाकर हमला कर दिया। जिसमें पांच सैनिक शहीद हो गए जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

बता दें कि गुरुवार दोपहर करीब 3 बजकर 45 मिनट पर आतंकियों ने सेना की दो गाड़ियों पर घात लगाकर हमला कर दिया। जिसमें पांच जवान शहीद हो गये हैं। इसके साथ ही दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गये हैं। पुंछ के सुनरकोट पुलिस स्टेशन में पास सेना पर हुए आतंकी हमले में चमोली जिले के नारायण बगड़ विकासखण्ड के बमियाला गांव का जवान वीरेंद्र सिंह भी शहीद हो गया है।

वीरेंद्र सिंह 15वीं गढ़वाल रायफल में तैनात थे। शहीद जवान के पार्थिव शरीर को रुड़की लाया जा रहा है। कल शहीद का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव बमियाला पहुंचाया जाएगा। जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ शहीद का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वीरेंद्र सिंह के शहीद होने की खबर से पूरे क्षेत्र में गम का माहौल है।

शहीद वीरेंद्र अपने पीछे अपनी पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। शहीद वीरेंद्र के घर में उनके माता पिता, दो भाई और एक बहन है। उनके के पिता किसान है। माता गृहणी हैं। एक भाई भी ITBP में तैनात है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad