उत्तराखंडउत्तराखण्डपहाड़ के किस्से-कहानियाँपहाड़ के मुद्देबड़ी-खबर

अग्निवीर भर्ती की लास्ट डेट आगे बढ़ी.. अब इस तारीख तक करें जल्द ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन…

उत्तराखंड अग्निवीर बनाने के लिए अब समय सीमा बढ़ा दी गई है। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए युवाओं को समय दिया गया है। भर्ती के लिए आवेदन करने वाले युवाओं के लिए सेना ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 10 अप्रैल से बढ़ाकर 25 अप्रैल कर दी है।

सेना भर्ती कार्यालय निदेशक कर्नल महेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष 12 मार्च से 10 अप्रैल तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की तारीख घोषित की गई थी। अब इसे बढ़ाकर 25 अप्रैल कर दिया गया है।

भर्ती के लिए (www. joinindianarmy.nic.in) पर अभ्यर्थी ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। इस बार अभ्यर्थी दो पदों पर एक साथ आवेदन कर सकेंगे। वहीं, दौड़ में ग्रुप और समय सीमा में बदलाव किया है। दौड़ में दो की जगह चार ग्रुप होंगे। पहले पांच मिनट 45 सेकंड में दौड़ पूरी करने पर अभ्यर्थी क्वालीफाई होते थे। अब 6 मिनट 15 सेकंड में दौड़ पूरी करने पर भी क्वालीफाई कर दिया जाएगा।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad