उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: मॉर्निंग वॉक पर गए युवक पर तेंदुए का हमला! क्षेत्र में दहशत..

हल्द्वानी- आबादी वाले इलाकों में वन्य जीव दस्तक दे रहे है। इनके आने से क्षेत्र में दहशत फैली हुई है। ताजा मामला हल्द्वानी के गौलापार इलाके से सामने आया है। यहां आज सुबह सुंदरपुर रैकवाल गांव के मानपुर में मॉर्निंग वॉक पर गए युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया।

आनन फानन में स्थानीय लोगों ने युवक को सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। ग्राम प्रधान नीरज रैकवाल ने बताया कि तेंदुए के हमले में युवक घायल हो गया। घटना की सूचना वन विभाग को दी गई है। जिसके बाद वन विभाग के अधिकारी भी मौके पर पहुंच कर आवश्यक कदम उठा रहे हैं। घटना के बाद से गांव में एक बार फिर दहशत फैल गई है। वहीं वन विभाग ने सुरक्षा के लिए टीम तैनात कर दी है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad