उत्तराखण्डबड़ी-खबर

लोकसभा चुनाव: शराब और पैसे पर होगी कार्रवाई! फ्लाइंग स्क्वायड और स्टेटिक सर्विलांस टीम गठित

हल्द्वानी- लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए राजनीतिक दल के उम्मीदवार के कई तरह का लालच देकर वोट हासिल करने का प्रयास करते हैं। ऐसे में चुनाव को साफ एवं निष्पक्ष कराने के लिए चुनाव आयोग हर तरह की अवैध गतिविधियों पर नजर रखता है। जिसके तहत शराब और पैसा बांटने वालों पर नजर रखने के लिए पुलिस द्वारा फ्लाइंग स्क्वायड और स्टेटिक सर्विलांस टीम का गठन कर दिया गया है।

नैनीताल पुलिस ने टांडा बैरियर, सुभाष नगर लालकुआं बैरियर में चेकिंग बढ़ा दी है। टीम चुनाव में पैसा और शराब के बदले वोट लेने वालों पर नजर रखेगी। बता दें कि चुनाव के दौरान पैसा और शराब बांटने के मामले अक्सर सामने आते हैं। इन्हें रोकने के लिए पुलिस अभी से सतर्कता बरत रही है। उत्तराखंड-नेपाल और उत्तराखंड-उत्तर प्रदेश सीमा पर चेकिंग के लिए स्टेटिक सर्विलांस टीम तैनात की गई है।
यह टीम चेकपोस्ट को पार करने वाले हर वाहनों की चेकिंग करेगी। अनियमितता मिलने पर नजदीकी थाना पुलिस की मदद से कार्रवाई करेगी।

फ्लाइंग स्क्वायड टीम अलग-अलग क्षेत्र में घूमकर अवैध गतिविधियों पर नजर रखेगी और कार्रवाई करेगी। एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि जिले की सीमाओं पर चेकिंग शुरू कर दी गई है। रात में सभी गाड़ियों को चेक किया जा रहा है। डीआइजी, डॉ. योगेंद्र रावत ने बताया कि आगामी चुनाव के मद्देनजर फ्लाइंग स्क्वायड और स्टेटिक सर्विलांस टीम गठित कर दी है। सीमाओं पर सुरक्षा बढ़ाई गई है। चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा। इसके लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad