उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: डॉक्टर प्रेमी के प्यार में शादीशुदा नर्स ने उठाया खौफनाक कदम!

जिला ऊधम सिंह नगर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शादीशुदा महिला ने प्रेमी के मोबाइल फोन स्विच ऑफ करने पर आत्मघाती कदम उठा लिया। जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस महिला को अस्पताल लेकर पहुंची। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार डॉक्टर प्रेमी के फोन स्विच ऑफ करने पर गांधी पार्क में एक नर्स ने सुसाइड नोट लिखकर जहर खा लिया। रुद्रपुर के अग्रसेन चौक में तैनात ट्रैफिक महिला पुलिस कर्मी को ई-रिक्शा चालकों ने गांधी पार्क में एक पेड़ के नीचे बेहोशी की हालत में महिला के पड़े होने की सूचना दी।

जिसके बाद पुलिस कर्मी उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने महिला का उपचार किया। प्रथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बताया कि महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया है।

वहीं महिला के हाथ में एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें महिला ने एक डॉक्टर का जिक्र किया है और उसे अपना प्रेमी बताया है। वहीं मौत का जिम्मेदार उसे बताया है। ट्रैफिक महिला पुलिस कर्मी ने बताया कि पूछताछ में महिला से पता चला कि वह काशीपुर की रहने वाली है और नर्स है।

वहीं उसके उसके दो बच्चे है। महिला ने बताया कि सात साल से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है। युवक ही उसे रुद्रपुर लाया था और कही चला गया। कॉल करने पर उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर दिया।

जिससे हताश होकर उसने आत्मघाती कदम उठाने की बात कही है। वहीं कोतवाल मनोज रातूड़ी ने बताया कि डाक्टरों ने महिला को खतरे में बाहर बताया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad