उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा.. खाई में गिरी मैक्स! दो सगी बहनों समेत आठ की मौत, छह घायल…

उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां यात्रियों से भरी मैक्स अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी और बरसाती नाले में समा गई।

इस दर्दनाक हादसे में आठ यात्रियों की मौत हो गई, जबकि छह गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में दो सगी बहनों समेत तीन छात्राएं भी हैं। सभी मृतक और घायल बोकटा गांव के बताए जा रहे हैं।

मंगलवार शाम करीब 5 बजे मुवानी कस्बे से यात्रियों को लेकर मैक्स बोकटा गांव की ओर जा रही थी। भंडारी गांव पुल के पास लगभग एक किलोमीटर आगे अचानक मैक्स अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 150 फुट नीचे खाई में गिर गई। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि आठ यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में वाहन के परखचे उड़ गए और शव बाहर छिटक गए।

पास से गुजरते लोगों के जरिए बोकटा के ग्रामीणों को जानकारी मिली तो वह दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने खाई में उतरकर रेस्क्यू शुरू किया। पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। आठ घायलों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

सभी घायलों को मुवानी अस्पताल ले जाया गया लेकिन आठ वर्षीय सिमरन और 40 वर्षीय चालक नरेंद्र सिंह ने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद सभी छह घायलों को गंभीर हालत में एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया।

प्रशासन के अनुसार, प्राथमिक तौर पर हादसे का कारण स्टेयरिंग लॉक होना बताया जा रहा है। डीएम ने घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। 

हादसे की सूचना के बाद जिला मुख्यालय से एडीएम डॉ.योगेंद्र सिंह ने मुवानी पहुंचकर घटनास्थल का मुआयना किया। थल के तहसीलदार राम प्रसाद और थल थानाध्यक्ष शंकर रावत भी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad