उत्तराखण्डपर्यटन-मौसमबड़ी-खबर

14 जून को देवभूमि में दस्तक देगा मॉनसून! लेकिन उससे पहले छूटेंगे पसीने

हल्द्वानी- उत्तराखंड के तराई-भाबर क्षेत्र में लोग भीषण गर्मी से परेशान है। लगातार बढ़ते तापमान से गर्म हवा के थपेड़े बड़ी समस्या कारण बन रहे हैं। बीते रविवार को तापमान फिर से 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार 14 जून से कुमाऊं में प्री मानसून दस्तक दे सकता है। इससे हल्की बारिश हो सकती है। ऐसे में भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र पंतनगर के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. आर.के. सिंह ने बताया कि प्री मानसून सत्र के दौरान काफी हल्की बारिश होगी। हालांकि यह गर्मी से राहत देगी। उन्होंने बताया कि रविवार को हल्द्वानी और आसपास के इलाकों में काफी गर्मी रही। अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आगामी दिनों में मौसम शुष्क रहने की भी संभावना है।

इधर, राजधानी देहरादून मौसम विभाग ने 11 से 13 जून तक लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। जिसके चलते मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सर्तकता बरतने की अपील की है। संबंधित जिलों के प्रशासन को भी सतर्क किया गया है।

यहां देहरादून में भी रविवार को गर्मी ने खूब सताया। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह ने बताया कि रुड़की और देहरादून में रविवार को अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा है। अगले 24 घंटों में मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक अधिक रह सकता है। नैनीताल, चंपावत, पौड़ी देहरादून और टिहरी में जंगलों में आग की आशंका जताई है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad