उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

दिल्ली की घटना के बाद हल्द्वानी में हलचल! कोचिंग सेंटरों पर ताबड़तोड़ छापा

हल्द्वानी- विगत दिनों राजधानी दिल्ली के कोचिंग सेंटर में हुई घटना के बाद हल्द्वानी में भी अब कोचिंग सेंटर पर शिकंजा कसा जा रहा है। जिसके तहत शहर में विभिन्न स्थानों पर चलने वाले कोचिंग सेंटरों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की गई।

जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण हल्द्वानी के निर्देशों के क्रम में शहर में विभिन्न कॉम्पलेक्सों के बेसमेन्ट में संचालित कोचिंग सेन्टरों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिसमें से एक दर्जन कोचिंग सेंटर में निर्मित भवन के सम्बन्ध में कोई भी मानचित्र एवं अन्य अभिलेख मौके पर प्रस्तुत नहीं किए गए। साथ ही मौके पर पार्किंग के सम्बन्ध में कोई व्यवस्था भी नहीं की गई है।

कोचिंग सेन्टरों के प्रबन्धक / स्वामियों के द्वारा जिस भवन में कोचिंग सेन्टर संचालित किए जा रहे है उनके अभिलेख प्रस्तुत न कि जाने के कारण सम्बन्धितों को नोटिस निर्गत किये जा रहे है, इसके अलावा फायर ब्रिगेड को भी कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही करने की निर्देश दिए गए हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad