उत्तराखण्डबड़ी-खबरराजनीतिहल्द्वानी

रेलवे से नाराज हुए सांसद अजय भट्ट, डीआरएम को लगाई लिखित फटकार! तुरंत रेलवे पटरी ठीक करवाने के दिए निर्देश…

कुमांऊ के सबसे खूबसूरत रेलवे स्टेशन काठगोदाम की हालत पिछले दो सालों से बदसे बत्तर है। यहां की एक रेल की पटरी गोला नदी में समा चुकी है। और पटरी का एक हिस्सा हवा में झूल रहा है। लेकिन रेलवे प्रबंधन उसे ठीक करने का नाम नहीं ले रहा है।

तकरीबन दो साल बीत चुके हैं लेकिन इसकी रिपेरिंग का काम न होने के चलते अब स्थानीय सांसद और केंद्रीय पर्यटन एवं रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट ने गहरी नाराजगी जाहिर की है। केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट ने इज्जत नगर मंडल की बिंग प्रबंधक रेखा यादव को एक पत्र लिखकर यह कहा है कि वह जल्द ही काठगोदाम से वंदे भारत ट्रेन चलाना चाहते हैं। लेकिन संटिंग लाईन का कार्य न होने के कारण यह काम नहीं हो पा रहा है। भट्ट ने कड़ी नाराजगी जाहिर करते हुए तुरंत जल्द से जल्द काम शुरू करने के निर्देश दिए हैं। 

यह भी पढ़ें -  सक्रिय पहल से आशा का सृजन: उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में विश्व आत्महत्या निवारण दिवस पर मनोवैज्ञानिक कार्यशाला का आयोजन

बता दें कि केंद्रीय मंत्री भट्ट ने मंडल रेल प्रबंधक रेखा यादव को पत्र लिखते हुए बताया है कि मेरे लोकसभा क्षेत्र के अर्न्तगत कुमाऊ के मुख्य द्वार स्थित काठगोदाम रेलवे स्टेशन के पास पूर्व में आयी दैवीय आपदा के कारण शंटिंग लाईन लगभग 100 मीटर गौला नदी में समा गयी थी और कुछ हिस्सा हवा में झूल गया था। जिस कारण एका एका कुछ ट्रेनों का चलना बन्द हो गया था।

यह भी अवगत कराना है कि वर्तमान में वन्दे भारत Express चलाने के लिए में लगातर प्रयासरत हूँ और इस सम्बन्ध में मंत्रालय से वार्ता एवं पत्राचार भी चला है। जल्दी ये ट्रेन प्रारम्भ होने की सम्भावना है।

यह भी स्मणीय है कि काठगोदाम रेलवे स्टेशन के पास शंटिंग नैक का कार्य पूर्ण न होने के कारण न ही सर्वे हो पा रहा है और न ही नयी ट्रेन की सम्भवना बन रही है।

यह भी पढ़ें -  मुकेश बोरा ने फिर कायम रखा दबदबा, गोविंद मेहता की जीत, पूर्व चेयरमैन को बड़ा झटका..

यह भी अवगत कराना है कि उपरोक्त वन्दे भारत Express का सर्वे तभी होगा जब शंटिंग नैक का कार्य पूर्ण होगा ।

लिहाजा उपरोक्त स्थान पर शंटिंग नॅक का कार्य जल्दी प्रारम्भ किया जाना बेहद आवश्यक है। लिहाजा कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए ताकि काठगोदाम से कई अन्य ट्रेनों का संचालन हो सके।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad