उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरवीडियोहल्द्वानी

हल्द्वानी: अतिक्रमण पर चला नगर निगम का बुलडोजर! 6 ठेले और भारी मात्रा में सामान जब्त (वीडियो)

हल्द्वानी। नगर निगम ने सोमवार को शहर में अतिक्रमण के खिलाफ सख्त अभियान चलाया। सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी और नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में तिकोनिया वर्कशॉप लाइन से ठंडी सड़क तक चले अभियान के दौरान फुटपाथों और नालियों पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया। वहीं टीम ने नालियों पर किए गए पक्के अतिक्रमण को तोड़ा, जबकि फुटपाथ पर खड़े ठेलों और अन्य सामान को जब्त किया।

कार्रवाई के दौरान तीन ट्रॉली और तीन योद्धा वाहनों में अतिक्रमण का सामान जब्त किया गया तथा फुटपाथ पर खड़े छह ठेले भी कब्जे में लिए गए। नगर निगम ने कुल 11 चालान करते हुए 15 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। इनमें चार चालान अतिक्रमण और सात सफाई व्यवस्था से संबंधित थे।

नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने कहा कि शहरभर में अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा और सड़कों व नालियों को अतिक्रमण मुक्त बनाया जाएगा। अभियान में नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad