उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

बिहार से भागी महिला की उत्तराखंड में हत्या! यहां मिला शव..

धर्मनगरी हरिद्वार में बीते तीन दिन पहले मनसा देवी मंदिर की सीढ़ियों के पास से गहरी खाई में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। जिसके बाद पुलिस जांच में जुट गई थी। वहीं अब पुलिस जांच में महिला की शिनाख्त मधुबनी बिहार निवासी पूजा मिश्रा के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ है कि गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर हत्यारोपित की तलाश शुरू कर दी है।

दो साल पहले घर से भागी थी महिला

पुलिस छानबीन के दौरान एक मोबाइल नंबर का पता चला। जिसपर पुलिस ने उससे संपर्क किया और महिला की फोटो व्हाट्सएप पर भेजी। बात करने वाले शख्स ने अपना नाम मोनू कुमार बताया और बताया कि महिला उसकी पत्नी थी। जिसका नाम पूजा पुत्री विजय मिश्रा निवासी धनसिया मधुबनी बिहार है।

युवक ने यह भी बताया कि वह दो साल पहले भाग गयी थी। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि महिला उपनिरीक्षक निशा सिंह की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया है। हत्यारोपित की तलाश की जा रही है। पुलिस जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लेगी।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad