उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

नैनीताल: प्रिंसिपल की कार से टकरा कर 5 साल की छात्रा की मौत!

नैनीताल जिले के कोटाबाग से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां स्कूल वैन से उतरकर सड़क पार कर रही 5 वर्षीय को छात्रा को कार ने रौंद डाला। हादसे में छात्रा की मौत हो गई। कार आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज कोटाबाग के प्रिंसिपल की बताई जा रही है। मृतक छात्रा चेतना स्कॉलर्स एकेडमी देवीरामपुर में पढ़ती थी। हादसे के बाद परिजनों ने वैन चालक और विद्यालय प्रशासन के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने कहा कि घटना के समय स्कूल वैन में कंडक्टर नहीं था।

जानकारी के मुताबिक गुरुवार को  छात्रा कृष्णा 5 वर्ष पुत्री अनिल कुमार निवासी दोहनियां कोटाबाग निजी स्कूल चेतना स्कॉलरशिप एकेडमी देवीरापमपुर में पढ़ती थी। वह गुरुवार की दोपहर करीब 1 बजे वैन से उतरकर सड़क पार खड़ी अपनी मम्मी को देखकर दौड़ पड़ी।

इस दौरान बच्ची विपरीत दिशा से आ रहे आदर्श राजकीय इंटर कॉलेज कोटाबाग के प्रधानाचार्य की कार की चपेट में आ गई। अगला टायर चढ़ने से बच्ची के नाक, कान व मुंह से खून आने लगा। आनन-फानन में प्रधानाचार्य बच्ची को कार से सीएचसी सेंटर कोटाबाग ले गये, जहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। छात्रा के पिता मेहनत मजदूरी करते हैं। कृष्णा तीन बच्चों में उनकी सबसे छोटी बेटी थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad