उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

नैनीताल : फिर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा : 2 की मौत, 19 घायल..

नैनीताल जिले में लगातार सड़क दुर्घटना हो रही है। आज रविवार शाम कालाढूंगी के घटघड में सड़क दुर्घटना हुई है।

जिसके बाद डायल 112 के माध्यम से पुलिस को मिली सूचना पर थाना कालाढूंगी पुलिस के क्षेत्र में घटगड़ के पास प्रिया बैंड में एक टेंपो ट्रैवलर संख्या UP-16-ET-6080 दुर्घटनाग्रस्त होकर सड़क पर पलट गई।

जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम और एसडीआरएफ मौके पर पहुँची। गाड़ी में 21 लोग सवार थे। जिसमें 14 लड़के और 7 लड़कियां सहित 1चालक सवार थे। जिन्हें पुलिस टीम ने पहुँचकर मौके से तत्काल रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

जानकारी के मुताबिक यह सब सवारी HCL कम्पनी नोएडा के कर्मचारी हैं। जिसमें उपचार के दौरान 2 लोगों की मौत हो गई। चालक से पूछताछ पर सड़क दुर्घटना का कारण ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।

घटना में मृतक को नाम
1- सयोनी दूबे उम्र 28 वर्ष
2-जया शाक्या उम्र -23 वर्ष

पुलिस जानकारी के मुताबिक घायलों के नाम

शिखा, अभिरोम (घायल), छवि (घायल), प्राची, मुस्कान, नवनीत, सागर (घायल), प्रियांशु, गणेश, अभिनव, विशाल, बॉबी, दीपक (घायल), विष्णु, पारस (घायल), पवन, सुमित, मुकेश, आदर्श, उमेश कुमार(चालक) बताया जा रहा है।

What’s your Reaction?
+1
2
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad