उत्तराखण्डपर्यटन-मौसमबड़ी-खबरहल्द्वानी

नैनीताल : खराब मौसम के चलते 23 अगस्त को बंद रहेंगे स्कूल…

उत्तराखंड में मौसम के रेड अलर्ट को देखते हुए नैनीताल जिले में 23 अगस्त को स्कूल बंद रहेंगे। वहीं हरिद्वार और पौड़ी के सभी स्कूलों में भी अवकाश घोषित किया गया है। मौसम की भारी बारिश की चेतावनी (रेड अलर्ट) को देखते हुए यह निर्णय लिया है। नैनीताल, उधम सिंह नगर, देहरादून, पौड़ी, टिहरी, बागेश्वर, चंपावत जिलों में 23, 24 अगस्त तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

भारी बारिश के चलते बच्चों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो उस को देखते हुए स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। कल नैनीताल जिले के सभी सरकारी, गैर सरकारी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे। इस बाबत डीएम नैनीताल ने आदेश जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने भारी से भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए सभी जिला अधिकारियों को सावधानी और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही एडवाइजरी भी जारी कर दी है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad