उत्तराखण्डपर्यटन-मौसमबड़ी-खबर

नैनीताल : खाई में गिरी कार, कई लोगों की मौत की खबर!

नैनीताल जिले के कोटाबाग क्षेत्र से सड़क दुर्घटना की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसमें कई लोगों की मौत होने की आशंका जताई जा रही है। कोटाबाग ब्लॉक में बाघनी पुल के पास देवीपुरा-सौड मोटर मार्ग में कार गिरने से बड़ा हादसा हुआ है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कार 500 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरी। कार में सवार कई लोगों के मौत की खबर सामने आ रही हैं। एसपी क्राइम सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू में जुट गए हैं। कार दिल्ली नम्बर की बताई जा रही है।

What’s your Reaction?
+1
3
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad