उत्तराखंडउत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

नैनीताल: इतने प्रत्याशियों ने छोड़ा चुनाव मैदान!

नैनीताल- पंचायत चुनाव में मतदान का दिन नजदीक आते आते मुकाबला और दिलचस्प होता जा रहा है। गुरुवार को नाम वापसी के पहले दिन जिले में करीब 76 प्रत्याशियों ने पंचायत चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया है। आज शुक्रवार को भी नाम वापसी का अंतिम दिन है।

नाम वापस लेने वाले प्रत्याशियों में ग्राम प्रधान पद के 33 प्रत्याशी, क्षेत्र पंचायत सदस्य के 23 प्रत्याशी, सदस्य ग्राम पंचायत पद के 13 प्रत्याशी और जिला पंचायत सदस्य के 7 प्रत्याशी शामिल हैं।

फिलहाल 133 प्रत्याशी अभी मैदान में हैं। हालांकि शुक्रवार को नाम वापसी का अंतिम दिन है। आज शाम पता चलेगा, कितने प्रत्याशी चुनाव मैदान में रहेंगे।

इधर, हल्द्वानी ब्लॉक के 7 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिए। निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत सदस्य प्रत्याशी मनीष मठपाल और क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रत्याशी गंभीर सिंह ने नाम वापस लिया। प्रधान पद पर पनियाली से दिलीप सिंह बिष्ट, चौसम से दीपा, देवलचौड़ खाम से दीपा दर्मवाल, जयपुरखीमा से पुष्पा और बमेठाबंगर से शैलेंद्र दुम्का ने नाम वापस लिया है। जिला पंचायत कार्यालय में गुरुवार को 7 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र वापस लिया।

इधर, जिसमें ओखलकांडा में ककोड़ सीट से किरन, धारी की ढोलीगांव सीट से विजय लोहनी, ओखलकांडा की सरना सीट से नेहा आर्या, रामनगर के मालधन चौड़ चंद्रनगर से पूनम टम्टा, कोटाबाग के गैबुआ से अनिल पुरी – गोस्वामी, हल्द्वानी की देवलचौड़ बंदोबस्ती सीट से दीपा अभिलाष पसपोला और अमृतपुर से रूपा भट्ट ने नामांकन वापस ले लिया। रिटर्निंग अफसर डॉ. धीरेश जोशी ने बताया कि पहले दिन सात प्रत्याशियों ने नाम वापस लिए हैं। शुक्रवार को अंतिम दिन नाम वापसी की जा सकती है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad