उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

नैनीताल : कैंची धाम समेत टूरिस्ट स्पॉट में बनेंगे हेलीपैड, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश…

हल्द्वानी- डीएम वंदना सिंह ने जनपद में हेलीपैड परियोजनाओं की समीक्षा वीडियो क्राफेंसिंग के माध्यम से की। डीएम ने एसडीएम के साथ ही पीडब्लूडी व सिंचाई विभाग के अधिकारिंयो को निर्देश दिये कि हैलीपैड बनाने के लिए उन स्थानों का चयन करें। जहां पर्यटन स्थल हो,  जिससे स्थानीय लोगों की आर्थिकी मजबूत होगी। इससे पर्यटन को भी बढावा मिलेगा।

डीएम ने कहा कि हेलीपोर्ट और हेलीपैड का मास्टर प्लान बनाते समय भविष्य की संभावनाओं और आवश्यकताओं को देखते हुए योजना बनाई जाए। उन्होंने कहा कि हैलीपैड योजना केन्द्र सरकार की योजना है। केन्द्र सरकार ने इस योजना के लिए समयसीमा तय की है। यथासंभव हैलीपेड हेतु वन भूमि का चयन ना किया जाए। जिससे वनभूमि हस्तांतरण और आपत्तियों के निस्तारण हेतु काफी समय लग जाता है। और योजना समयसीमा में पूरी नहीं हो पाती है।
      
एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि नौकुचियाताल व मुक्तेश्वर में हैलीपैड के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। डीएम ने जल्द स्टीमेट बनाकर कार्य प्रारम्भ कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि नारायण नगर, सडिंयाताल, हनुमानगढी, कैचीधाम तथा स्नोव्यू का अधिशास पीडब्लूडी, सिचाई एवं सम्बन्धित एसडीएम को संयुक्त स्थलीय सर्वे कर जल्द प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये।
      
कैंची धाम मन्दिर में हैलीपैड के निर्माण के सम्बन्ध में डीएम ने कहा कि यह जनपद का मुख्य पर्यटन स्थल के रूप में विकसित हो रहा है। मन्दिर के आस-पास हैलीपैड के निर्माण के लिए उन्होंने एसडीएम व अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को स्थलीय निरीक्षण कर प्रस्ताव देने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कैंची धाम में हैलीपैड बनने से पर्यटकों को आवागमन में सुगमता मिलेगी। साथ ही जाम से भी निजात मिलेगी। और क्षेत्र का आर्थिक विकास भी होगा।

रामनगर हैलीपैड निर्माण के लिए उन्होंने वनभूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया।
     
डीएम ने कहा जिन क्षेत्रों में हैलीपैड निर्माण होना है, सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य कर केन्द्र सरकार की योजना को समय से प्राथमिकता के आधार पर कार्य को पूरा करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा अगले सप्ताह हैलीपैड के कार्यों के प्रगति की समीक्षा की जायेगी।
   
इस दौरान बैठक में एसडीएम पीआर चौहान के साथ ही अधिशासी अभियंता सिंचाई, पीडब्लूडी व आदि विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad