उत्तराखण्डबड़ी-खबर

नैनीताल : क्या पकड़ा गया आदमखोर बाघ! देखें वीडियो…

नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक में 10 दिनों के अंदर तीन महिलाओं और कई मवेशियों का शिकार करने वाले आदमखोर बाघ को वन विभाग ने आखिरकार ट्रेंकुलाइज कर पकड़ लिय गया है। वन विभाग की टीम ने उसे नौकुचियाताल ताल के जंगलिया गांव के आसपास के जंगलों में ट्रैंकुलाइज करके पकड़ा है।

डीएफओ चंद्रशेखर जोशी ने बताया कि वन विभाग की टीम ने देर रात करीब 12:00 बजे ट्रेंकुलाइज कर बाघ को पकड़ा है। बाघ को रेस्क्यू कर रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया है।

यह देखिए वीडियो…

उन्होंने बताया कि वन विभाग की रेस्क्यू टीम को खबर मिली कि नौकुचियाताल से थोड़ा और ऊपर जंगलिया गांव में टाइगर देखा गया है। जिसने एक गाय का शिकार किया है। इस टीम का नेतृत्व कॉर्बेट नेशनल पार्क के सीनियर वेटनरी डॉ. दुष्यंत शर्मा और डॉक्टर हिमांशु कर रहे थे। खबर मिलते ही उन्होंने 10 लोगों की टीम बनाई जहां देर रात वन विभाग की टीम को कामयाबी मिली है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad