उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: तहसील का नाजिर रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार!

विजिलेंस की रिश्वतखोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी है। टिहरी जिले की तहसील धनोल्टी में तैनात रिश्वतखोर नाजिर वीरेंद्र सिंह कैन्तुरा को विजिलेंस ने 15 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी नाजिर वीरेंद्र ने शिकायतकर्ता से उसकी पत्नी द्वारा खरीदी गई जमीन की दाखिल-खारिज प्रक्रिया में सही रिपोर्ट लगाने और नाम चढ़ाने के एवज में घूस की मांग की थी। शिकायत मिलने पर विजिलेंस देहरादून की ट्रैप टीम ने कार्रवाई करते हुए तहसील धनोल्टी कार्यालय से आरोपी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। 

यह भी पढ़ें -  आज कैलाश मानसरोवर यात्रियों का होगा भव्य स्वागत, कल सीएम धामी पहले जत्थे को दिखाएंगे हरी झंडी

गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने आरोपी के आवास और अन्य संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान भी चलाया, जिसमें उसकी चल-अचल संपत्तियों की जांच की जा रही है।

विजिलेंस निदेशक डॉ. वी. मुरूगेसन ने सफल ऑपरेशन के लिए ट्रैप टीम को नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। साथ ही विभाग ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई भी सरकारी कर्मचारी अपने पद का दुरुपयोग कर रिश्वत की मांग करता है या अवैध संपत्ति अर्जित करता है, तो इसकी सूचना निःसंकोच विजिलेंस के टोल फ्री नंबर 1064 या व्हाट्सएप नंबर 9456592300 पर दें।

यह भी पढ़ें -  आज कैलाश मानसरोवर यात्रियों का होगा भव्य स्वागत, कल सीएम धामी पहले जत्थे को दिखाएंगे हरी झंडी
What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad