उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

खर्राटों के कारण आपस में भिड़े पड़ोसी! बुलानी पड़ी पुलिस

रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। अपने पड़ोसी के खर्राटों से परेशान एक शख्स को पुलिस बुलानी पड़ी। मौके पर जब पुलिस पहुंची तो मामला जानकर पुलिस भी दंग रह गई। जिसके बाद पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई।

बता दें कि रुद्रपुर में खर्राटों को लेकर दो पड़ोसियों में विवाद हो गया। पुलिस के मुताबिक, ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में एक मजदूर किराये पर रहता है। रविवार रात वह अपने कमरे में सोया था। कि कुछ देर बाद ही पड़ोसी ने उसका दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया। दरवाजा खोलते ही पड़ोसी को सामने देख वह हड़बड़ा गया।

वहीं पड़ोसी ने उस पर तेज खर्राटे लेने का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। मजदूर का आरोप है कि खर्राटे को लेकर उसके साथ गाली-गलौज भी की गई। जब उसने विरोध किया तो पड़ोसी ने 112 पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंची पुलिस खर्राटों पर विवाद की बात सुनकर हैरान रह गई।

पुलिस ने दोनों पक्षों को मौके पर समझाने का प्रयास किया। लेकिन बात नहीं बनी तो पुलिस दोनों को थाने ले आई। थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी भारत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर घर भेज दिया गया है। रात को शांति भंग करने पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad