उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

एनएच की ढीली प्रोग्रेस देख नाराज हुए कमिश्नर, मैनेजर से मांगी डेली रिपोर्ट…

हल्द्वानी- कुमांऊ कमिश्नर दीपक रावत ने रामपुर रोड से मदकोटा मोड तक 58 करोड से बनने वाली कुल 21 किमी. सड़क चौड़ीकरण का स्थलीय निरीक्षण किया। कमिश्नर ने कहा कि बेलबाबा से रूद्रपुर तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य पूर्ण कर लिय गया है।

वहीं बेलबाबा से रामपुर रोड पर बाइडनिंग एवं शोलडर के कार्यो में हो रही देरी पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में कार्यों को प्राथमिकता व समयावधि से पूरा करें। ताकि आमजनमानस को कोई परेशानी ना हो। कमिश्नर ने प्रोजेक्ट मैनेजर ब्रिडकुल आकाश दीप भट्ट को निर्देश दिए कि प्रतिदिन के कार्यों में कितने किलोमीटर प्रगति हुई है। इसकी सूचना देना सुनिश्चित करें। साथ ही शहरी क्षेत्र में कार्यों को प्राथमिकता से समय पर पूरा करें।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में 7 मीटर चौड़ी सडक को 10 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। जिससे हल्द्वानी से रूद्रपुर के लिए रामपुर रोड बाईपास का पर्यटन की दृष्टि सेे बेहतर इस्तेमाल हो सकें। साथ ही बढ़ते यातायात में जाम की समस्या से निजात भी मिलेगी। उन्होंने दिसम्बर 2023 तक कार्य पूर्ण करने के निर्देश ब्रिडकुल को दिये।

कमिश्नर ने कहा कि मण्डल में जिन स्थानों पर सडकों पर गड्ढे हैं। उन सडकों को नवम्बर 2023 तक गड्ढा मुक्त कर दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में सभी खराब सड़कों पर पीडब्लूडी द्वारा कार्य किया जा रहा है। उन्होंने पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को निर्देश दिये ही हर हाल में 30 नवम्बर तक सडकें गड्ढा मुक्त हों। उन्होंने कहा जो सडकें काफी खराब है लेकिन जिनका प्रस्ताव नहीं बन पाया उन सडकों का भी प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये ताकि बजट की डिमांड की जा सके।

निरीक्षण के दौरान प्रोजेक्ट मैनेजर ब्रिडकुल आकाश दीप भट्ट, एई रोहित नरियाल, तहसीलदार सचिन के साथ ही सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad