उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

भर्ती घोटाले में नहीं मिले दरोगाओं के खिलाफ कोई सबूत! सस्पेंशन हुआ वापस…

देहरादून- उत्तराखंड में दारोगा भर्ती घोटाले में निलंबित चल रहे 20 दरोगाओं को राहत मिली है। सरकार ने इनका सस्पेंशन वापस लेकर बहाली के आदेश दिए हैं। 2015 दरोगा भर्ती में शामिल कुछ दरोगाओं पर आरोप था कि इन्होंने गलत तरीके से या घूस देकर नौकरी पाई है। लेकिन विजिलेंस जांच में इनके खिलाफ कोई भी सबूत नहीं मिला।

जिसके बाद सभी 20 दारोगाओं को बहाल करने के निर्देश पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी कर दिए गए हैं। एक साल से ज्यादा लंबे समय चली जांच के बाद विजिलेंस ने पिछले दिनों शासन को अपनी रिपोर्ट भेजी थी।

बता दें कि UKSSSC परीक्षा में धांधली की जांच के वक्त 2015 में हुई सीधी दारोगा भर्ती में भी धांधली की बात सामने आई थी। जिसके बाद पुलिस मुख्यालय ने इस मामले में विजिलेंस से जांच कराने की संस्तुति की। विजिलेंस ने प्राथमिक जांच के बाद आठ अक्तूबर 2022 को मुकदमा दर्ज किया था। पिछले साल जनवरी माह में मुख्यालय के निर्देश पर 20 दरोगाओं को सस्पेंड कर दिया गया। वहीं जांच के अब सभी 20 दरोगाओं के बहाली के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad