उत्तराखण्डबड़ी-खबरराजनीति

2 दिसंबर को हो जाएगी निगमों से नेताओं की विदाई, इनको मिलेगा चार्ज…

निकाय चुनाव समय पर नहीं होने के कारण शहरी विकास विभाग ने प्रशासक नियुक्त करने का फैसला लिया है। राज्य में 2 दिसंबर से नगर निगमों की जिम्मेदारी डीएम और अन्य निकायों का कामकाज एसडीएम संभालेंगे। प्रशासक की नियुक्ति 6 माह के लिए की जाएगी।

बता दें कि शहरी विकास विभाग ने 1 दिसंबर से निकायों में प्रशासक की नियुक्ति करने की तैयारी पूरी कर ली है। जिसके बाद नगर निगम की जिम्मेदारी डीएम और नगर पालिका और नगर पंचायतों की जिम्मेदारी एसडीएम को सौंपी जाएगी।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: मरियम पैरामेडिकल कॉलेज विवाद गहराया, कब्जे और फर्जीवाड़े के आरोपों पर एफआईआर की मांग

राज्य में 84 निकायों में प्रशासक नियुक्त किए जाएंगे। लेकिन बाजपुर नगर पालिका का कार्यकाल जुलाई और रुड़की नगर निगम का कार्यकाल अगले साल नवंबर तक शेष होने के कारण यहां निर्वाचित बोर्ड काम करता रहेगा। जबकि रुड़की में मेयर का पद रिक्त चल रहा है। जहां पहले से ही डीएम प्रशासक नियुक्त हैं।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: मरियम पैरामेडिकल कॉलेज विवाद गहराया, कब्जे और फर्जीवाड़े के आरोपों पर एफआईआर की मांग
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad