उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती को दिखाया शादी का सपना! फिर कर दिया…

राजधानी देहरादून की युवती की इंस्टाग्राम पर एक युवक से दोस्ती हो गई। दोस्ती के बाद बातचीत शादी तक पहुंच गई। जिसके बाद युवक ने युवती को शादी के सपने दिखाए और फोन पर ही सगाई कर दी। वहीं बार-बार युवक को देहरादून बुलाने के बावजूद भी जब जालसाज देहरादून नहीं आया।

वहीं युवक ने बातचीत करते हुए उससे चार लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में अब पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस को दी तहरीर में देहरादून निवासी पटेलनगर ने बताया कि 17 सितंबर को उन्हें इंस्टाग्राम पर अंकित नाम के युवक ने एक मैसेज भेजा। इसके बाद दोनों की दोस्ती हो गई। दोनों की फोन पर बातचीत होनी शुरू हो गई। आरोपी अंकित ने शादी का झांसा देकर उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया।

पीड़ित के अनुसार, अंकित ने पहले बताया कि वह हरिद्वार में रहता है। फोन पर ही दोनों की सगाई हो गई और इसके बाद जालसाज ने बताया कि नोयडा में परी चौक पर उसका अपना मकान है। आरोपी ने फोन पर घरवालों को भी शादी के लिए मना लिया और सबसे बात कर शादी की तैयारी की बातें भी करता रहा।

आरोपी ने फोन पर ही होटल बुकिंग, बारातियों की संख्या, कपड़े व अन्य सामान की बात भी कर ली। इसके बाद आरोपी युवक ने सगाई के लिए सोने की चेन, मां के इलाज के लिए खर्चा व अन्य बातें बताकर युवती से चार लाख रुपये ठग लिए। जब युवती व उसके परिजनों ने उसे देहरादून बुलाया तो उसने फोन उठाना बंद कर दिया।

इधर, पटेलनगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक कमल कुमार लुंठी ने बताया कि युवती की तहरीर पर आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad