उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

लापरवाही बरतने पर कमिश्नर ने की इस अधिकारी पर कार्रवाई! शासन को भेजी रिपोर्ट…

नैनीताल रूसी बायपास रोड में निर्माणाधीन सीवर लाइन में लापरवाही बरतने तथा समय पर डामरीकरण का कार्य न किए जाने पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने परियोजना प्रबंधक पीआईयू, यूयूएसडीए नैनीताल नीरज उपाध्याय के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति करते हुए शासन को रिपोर्ट भेजी है।

कमिश्नर दीपक रावत ने पूर्व में नैनीताल शहर से रूसी बायपास रोड़ में सीवर लाइन के निर्माण के लिए खुदान कार्य के उपरांत मलबे को वैसे ही छोड़ दिया जा रहा था। जिससे पूरा मलबा कीचड़ के रूप में सड़क पर फैला हुआ था। इसमें दुर्घटना होने की प्रबल संभावनाएं होने के चलते, कमिश्नर रावत ने निस्तारण के लिए तत्काल कॉम्पेक्शन करने एवं किसी भी दशा में सड़क पर कीचड़ ना हो हर प्रकार से सेफ्टी रहे इसके निर्देश दिए गए थे।

जिसमें परियोजना प्रबंधक ने कमिश्नर दीपक रावत को सभी कार्यों को पूर्ण रूप से संपादित किए जाने की आख्या दी थी। लेकिन बार-बार परियोजना प्रबंधक को नैनीताल से रूसी बाईपास तक समय के अंतर्गत डामरीकरण कार्य कराए जाने हेतु निर्देश दिए गए। लेकिन परियोजना प्रबंधक द्वारा समय अंतर्गत भी मार्ग का डामरीकरण कार्य नहीं किया गया, जिससे मार्ग में भविष्य में कोई भी दुर्घटना  घटित हो सकती है। लिहाजा कमिश्नर दीपक रावत ने परियोजना प्रबंधक नीरज उपाध्याय के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की संस्तुति करते हुए शासन को रिपोर्ट भेजी है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad