उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबर

उत्तराखंड: बहाने से युवक को बुलाया और मार दी गोली! युवती के कारण रंजिश की बात आई सामने…

राजधानी देहरादून में रंजिश के कारण एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जिसके बाद हत्यारा मौके से फरार हो गया। यहां भाऊवाला क्षेत्र में मंगलवार देर रात बदमाशों ने युवक को पहले किसी बहाने से मौके पर बुलाया और फिर उसे गोली मार दी। गोली लगते ही युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।।वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

पुलिस के अनुसार एक युवती के कारण रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है। मृतक की पहचान सेलाकुई क्षेत्र का रहने वाला रोहित नेगी के रूप में हुई है। रोहित प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता था। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात करीब 2:30 बजे डीबीआइटी चौक पर आरोपी अजहर मलिक ने उसे बहाने से बुलाया था। जैसे ही रोहित अपनी गाड़ी से वहां पहुंचा।

आरोपी अजहर वहां पहले से मोटरसाइकिल पर मौजूद था। उसने कार में बैठे रोहित नेगी के गले से पिस्तौल सटाकर गोली चला थी। रोहित की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मुस्लिम समुदाय की एक युवती रोहित नेगी के दोस्त के साथ रहती थी। यह बात अजहर को पसंद नहीं थी। इसी बात को लेकर रोहित नेगी और अजहर की रंजिश शुरू हो गई। 

इधर, एसपी सिटी प्रमोद शाह ने बताया कि चौक के पास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे है। गोली मारने वालों की तलाश में चार टीमें बनाई गई हैं। आरोपी अजहर मलिक मूल रूप से मुजफ्फर नगर का रहने वाला है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad