उत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

अजब! चोरी करने के बाद सॉरी लिख गए चोर…

हल्द्वानी से चोरी करने का एक अजब-गजब मामला सामने आया है। यहां थाना मुखानी क्षेत्र में हुई चोरी का मामला बेहद चर्चा में है और वो भी चोरों की वजह से… जानकारी के मुताबिक थाना मुखानी क्षेत्र के स्पर्श कॉलोनी में रिटायर्ड बैंक मैनेजर के घर चोरी करने के बाद चोरों ने माफी मांगी है। चोर चोरी करने के बाद घर की अलमारी पर माफी नामा लिख गए।

बताया जा रहा है कि नैनीताल बैंक से रिटायर्ड बैंक मैनेजर प्रकाश चंद्र बहुगुणा, पत्नी और दोनों बच्चों के साथ बीती 11 अप्रैल को अपने मूल निवास पिथौरागढ़ घूमने चले गए थे। 13 अप्रैल की सुबह एक व्यक्ति ने उन्हें फोन किया और बताया कि उनके दो फोन गली नंबर चार में पड़े मिले हैं। कुछ देर बाद जब इसी बात को लेकर दूसरा फोन आया तो उन्हें शक हुआ।

उन्होंने पड़ोस में रहने वाले अपने साढ़ू को फोन किया। साढ़ू, प्रकाश के घर पहुंचे तो घर के ताले टूटे पड़े थे। अंदर का सारा सामान बिखरा था और अलमारी पर संदेश लिखे हुए थे। प्रकाश के अनुसार चोरों ने घर से 60 हजार रुपये और चांदी के आभूषण चोरी किए हैं। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

डीवीआर ले गए चोर, बैंक ने बचा लिया सोना

प्रकाश का कहना है कि उन्होंने अपने घर में सीसीटीवी लगाए हैं, लेकिन चोर जाने से पहले घर से डीवीआर भी निकाल ले गए। वह आमतौर पर सारे जेवर और नगदी बैंक में ही रखते हैं। उनके पास नए नोटों की गड्डियां थी, इसीलिए वह उन्हें घर छोड़ गए थे। जेवर वह बैंक लॉकर में ही रखते हैं, जिसकी वजह से वह बच गए।

चोर मोटा माल हाथ लगने की नीयत से ताला तोड़कर घर में घुसे थे लेकिन उनके हाथ सिर्फ नगदी लगी। इससे वह निराश हुए और जाने से पहले घर में रखी दो अलमारी में मकान मालिक के लिए दो अलग-अलग संदेश लिख गए। एक में लिखा माफ करना चोरी के लिए और दूसरे में लिखा, चोरी तो करी पर सोना नहीं मिला, माफ करना चोरी के लिए। ये घटना इलाके में काफी चर्चा का विषय बनी हुई है।

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad