उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

दूसरी बार फिर हरीश बिष्ट ने मारी पलटी! फिर हुए बीजेपी वाले

दलबदलू नेताओं को आप जानतें हैं..नाम सुना है? नहीं सुना तो इस खबर में पता लग जाएगा। चलिए ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इन दिनों दलबदलू नेता पार्टी बदल रहे हैं। कभी बीजेपी में शामिल होते हैं, तो कभी कांग्रेस में..कई सारे ऐसे नेता हैं जो अपनी पार्टी बार-बार बदल रहे हैं..कभी वह भाजपा में जा रहे हैं तो कभी कांग्रेस में.. जनता भी नहीं समझ पा रही है कि नेता ऐसा क्यों कर रहे हैं.. आज कांग्रेस के नेता भीमताल ब्लॉक प्रमुख हरीश बिष्ट ने फिर से दूसरी बार पलटी मारते हुए भाजपा का दामन थाम लिया। आपको बता दें इससे पहले भी हरीश बिष्ट भाजपा जॉइन कर चुके हैं। लेकिन कुछ समय बाद उन्होंने कांग्रेस में वापसी कर की थी।

यह भी पढ़ें -  नैनीताल: 9 जुलाई को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट! DM ने दिए अधिकारियों को जरूरी निर्देश...

हालांकि इससे पहले हरीश बिष्ट कई बार कांग्रेस छोड़ चुके हैं। साल 2007 के विधानसभा चुनावों में उन्होंने कांग्रेस छोड़ निर्दलीय चुनाव लड़ा। जिसके कारण कांग्रेस की गया बिष्ट विधायक नहीं बन सकीं। इसके बाद वह फिर कांग्रेस में शामिल हो गए। 2017 के विधानसभा चुनावों के वक्त उन्होंने फिर कांग्रेस छोड़ दी थी और बीजेपी का दामन थाम लिया। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनावों के समय वो फिर कांग्रेसी हो गए। लेकिन उन्होंने एक बार फिर पलटी मारी है अब वो फिर कांग्रेस को बाय बोल फिर बीजेपी में शामिल हो गए हैं।

यह भी पढ़ें -  ओपन यूनिवर्सिटी के छात्रों को बड़ी राहत.. अब प्रवेश शुल्क पर नहीं देना होगा कोई अतिरिक्त भुगतान..

What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad