उत्तराखंडउत्तराखण्डक्राइमबड़ी-खबरहल्द्वानी

हल्द्वानी: ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत! दूसरा गंभीर घायल..

हल्द्वानी- बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह दिल्ली से काठगोदाम आ रही रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन ने दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जा रहा है कि हादसा इन्द्रा नगर रेलवे फाटक के पास उस समय हुआ जब दोनों युवक पटरी के किनारे चल रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार सुबह करीब 5 बजे के आस-पास यह हादसा हुआ। ट्रेन की चपेट में आए दोनों युवकों को तुरंत हल्द्वानी रेलवे स्टेशन लाया गया, जहां से जीआरपी द्वारा 108 एंबुलेंस की मदद से उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचाया गया। 

वहीं उपचार के दौरान जीशान (20 वर्ष), पुत्र असफर खां, निवासी कांटा शनि बाजार रोड, इंद्रा नगर ने दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल मोहसिन (25 वर्ष), पुत्र अमीर अहमद, निवासी उत्तर उजाला को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया।

इधर, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है, साथ ही घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

What’s your Reaction?
+1
1
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
1
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad