कैदियों से ओवरलोड जेल! 71 कैदियों की क्षमता में 164 कैदी है बंद

हल्द्वानी। कैदियों से जेल अब ओवरलोड हो चुकी है। जिसके लिए अब नैनीताल जिले में 10 एकड़ की भूमि चिन्हित की जाएगी और उसके बाद वहां नई जेल बनाई जाएगी। जिला जेल को हल्द्वानी में बनाने का सुझाव है। जिला और उप कारागार को लेकर बुधवार को जिलाधिकारी वंदना ने संबंधित अधिकारियों के साथ कैप कार्यालय में बैठक की। जिसमें महानिरीक्षक कारागार विमला गुंज्याल ने भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ीं।
7 बैरेक में 71 कैदियों की क्षमता लेकिन बंद है कैदी 164
नैनीताल नगर के बंदी कारागार में 7 बैरेक हैं, जिनमें 71 कैदियों की क्षमता है, लेकिन यहां 164 कैदी (बंदी) है। बढ़ते अपराधिक ग्राफ को देखते हुए जेल विस्तारिकरण आवश्यक है। महानिरीक्षक कारागार ने बताया कि जेल परिसर, कारागार बिल्डिंग में बंदियों (कैदियों) के लिए वीसी कक्ष, कौशल विकास ट्रेनिंग सेंटर, व्यावसायिक शिक्षा, खेल-कूद, व्यायाम आदि के लिए पयांप्त स्थान होना चाहिए। मुलाकात के लिए आने वालों के बैठने के लिए भी पर्याप्त जगह होनी चाहिए। इसके लिए यदि नैनीताल में कारागार का विस्तारीकरण किया जाता है तो लगभग 10 एकड भूमि की आवश्यकता होगी। चूंकि नैनीताल नगर में इतनी भूमि मिलना मुश्किल है। ऐसे नैनीताल के आसपास के क्षेत्रों में भूमि की तलाशी जाए। बैठक में हल्द्वानी में जनपद स्तरीय कारागार बनाने के विकल्प पर भी चर्चा की गई। जिसमें 2 से 2.5 हजार कैदियों को रखने का पर्याप्त स्थान हो।
साइट्स सिलेक्शन कमेटी
जिलाधिकारी ने नैनीताल, हल्द्वानी आदि स्थानों में जेल निर्माण के लिए साइट्स सिलेक्शन कमेटी को एसडीएम, हल्द्वानी और एसडीएम नैनीताल व ईओ नगर पालिका परिषद नैनीताल के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण कर उपयुक्त स्थान का चयन करने के निर्देश दिए।





