उत्तराखण्डबड़ी-खबरहल्द्वानी

यूपी ATS ने गिरफ्तार किया पाकिस्तानी एजेंट

एटीएस के अनुसार, सत्येंद्र ने भारत से जुड़ी अहम सूचनाएं पाकिस्तान को दीं है. वह पाक हैंडलर्स के संपर्क में था। वहीं दूसरी तरफ एटीएस मेरठ यूनिट से पूछताछ में सत्येंद्र ने जासूसी की बात कबूल की है. एटीएस को उसके पास से दो मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड और कुछ अन्य सामान बरामद हुआ है. फिलहाल, यूपी एसटीएस के सीनियर अफसर उससे पूछताछ करने में जुटे है.

आज अच्छी खबर सामने आई, उत्तर प्रदेश में एटीएस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रूस में भारतीय दूतावास में काम करने वाले कर्मचारी को मेरठ से गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार, यह कर्मचारी पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसएस के लिए काम किया करता था। बता दें आरोपी सत्येंद्र मॉस्को स्थित भारतीय दूतावास में तैनात है। जो मूल रूप से हापुड़ का रहने वाला है। सत्येंद्र 2021 से इंडिया बेस्ट सिक्योरिटी अस्सिटेंट IBSA के पद पर तैनात था।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: सीबीएसई 10 वीं का रिजल्ट जारी.. इंस्पिरेशन स्कूल के छात्रों ने मारी बाजी…

एटीएस का कहना ये भी है कि ISI हैंडलर्स ने विदेश मंत्रालय में तैनात कुछ कर्मचारियों को बहला फुसलाया और रुपए का लालच दिया। लेकिन जब एटीएस को इनपुट मिले तो टीम एक्टिव हुई और सतेंद्र सिवाल पर नजर रखी। जब उसकी जासूसी को लेकर पुख्ता सबूत मिले तो उसे पूछताछ के लिए बुलाया गया।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान मंडी परिषद को दिए महंगाई नियंत्रण के दिए निर्देश..
What’s your Reaction?
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
+1
0
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad